{"_id":"5afdae0e4f1c1bcf408b6032","slug":"31526574606-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक और कार आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक और कार आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर जख्मी
Updated Thu, 17 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइकें टकराईं, एक की मौत, दो गंभीर
पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
दोनों जख्मी फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना लक्खोके बहराम के तहत गांव गुदड़ ढंढी के नजदीक दो बाइक और कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। उधर, थाना लक्खोके बहराम ने पीड़ित परिवार के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कार चालक गिरफ्तार है।
सुबेग सिंह (35) पुत्र जोगिंदर सिंह वासी मुहल्ला रठोड़ा, कुट्टी चौक गुरुहरसहाए ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बाइक पर राकेश कुमार पुत्र मुख्तियार सिंह वासी धर्मकोट तथा दूसरी बाइक पर उसका पिता जोगिंदर सिंह (65) व बलविंदर सिंह वासी कोटइशेखां कहीं से आ रहे थे। जैसे ही गांव गुदड़ढंढी के पास पहुंचे कि एक तेज रफ्तार कार ने बलविंदर की बाइक को टक्कर मार दी। बलविंदर की बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में आ टकराई। इस हादसे में जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि बलविंदर सिंह व राकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, इन्हें उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने वीरवार को आरोपी कार चालक कर्मजीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी गांप फतेहपुर मनीया थाना लंबी जिला मुक्तसर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।