फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जैतो में होली पर हुड़दंग करने से रोकने पर नौजवान की हत्या

जैतो में होली पर हुड़दंग करने से रोकने पर नौजवान की हत्या

Sat, 03 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जैतो में होली पर हुड़दंग करने से रोकने पर नौजवान की हत्या
होली पर हुड़दंग से रोकने पर नौजवान की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने पांच नामजद और 5-6 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
जैतो (फरीदकोट)।
पीरखाना बस्ती में शुक्रवार को होली पर हुड़दंग मचा रहे युवकों को रोकने वाले एक नौजवान की हत्या की कर दी गी। मृतक की पहचान राकेश कुमार (22) के रूप में हुई। जैतो थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पांच नामजद और 5-6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई बिट्टू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक पर सवार होकर नौजवान उनके घर के पास मोहल्ले में हुल्लड़बाजी कर रहे ते। इस परभाई राकेश कुमार ने उन्हें ऐसा करने रोका। इस पर उक्त युवक चले गए और थोड़ी देर बाद वापस आकर जैतो निवासी आड़ी उर्फ राधे, नवल किशोर, अश्विनी कुमार भिंडी व साहिल समेत 5-6 अज्ञात नौजवानों ने राकेश कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल से फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल के बाद बठिंडा के लिए रैफर कर दिया। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। थाना जैतो प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर आड़ी उर्फ राधे, नवल किशोर, अश्वनी कुमार भिंडी व साहिल के अलावा 5-6 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। राकेश ड्राइवर करता था और करीब पांच माह पहले ही उसका विवाह हुआ था।
विज्ञापन

परिवार ने किया दो घंटे चक्का जाम
राकेश की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कोमोहल्ला निवासियों ने बाजाखाना चौक में करीब ढाई घंटे तक चक्का जाम भी किया। इस दौरान राकेश का शव भी एंबुलेंस में था। मृतक के भाई बिट्टू कुमार, कमल कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के 24 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी (डी) यादविंदर सिंह बाजवा ने लोगों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा देकर धरना उठवाया। मोहल्ला निवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही अंतिम संस्कार करने का एलान किया है। मृतक के भाई बिट्टू कुमार ने कहा कि पुलिस ने उन्हें रविवार सुबह 9 बजे तक सभी आरोपी पकड़ने का भरोसा दिया है। इस दौरान आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वह सुबह 10 बजे दोबारा धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed