{"_id":"59fb4d664f1c1b6a678b8fd4","slug":"31509641574-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ घंटे में पुलिस ने बच्ची समेत किडनैपर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ घंटे में पुलिस ने बच्ची समेत किडनैपर दबोचा
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ घंटे में बरामद की अपह्त बच्ची
झुग्गी में सो रही छह साल की बच्ची को किया था अगवा, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
झुग्गी में सो रही छह साल की बच्ची को बुधवार को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने डेढ़ घंटे में अपहरणकर्ता को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने बच्ची अभिभावकों को सौंप दी गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे सुल्तानपुर लोधी स्थित खरबूजा मंडी के पास वाली झुग्ग में सो रही छह साल की बच्ची के अगवा होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए टीमें बनाकर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य जगह पर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। बच्ची का कोई पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने दाना मंडी के पीछे स्थित झाड़ियों में सर्च की। वहां पर एक युवक बच्ची के मुंह पर हाथ रखकर झाड़ियों में छिपकर बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके बच्ची बरामद कर ली। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। आरोपी दाना मंडी सीजनल मजदूरी कर काम करता है। एसएसपी ने दावा किया कि आरोपी बच्चे के साथ गलत हरकत करना चाहता था। इसलिए उसने उसे अगवा किया था। पुलिस ने हरकत में आते हुए करीब बारह बजे बच्ची को बरामद कर किडनैपर को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले जांच की एसआई जसमेल कौर को सौंपी गई है।