{"_id":"59dcf7484f1c1bc1678b5058","slug":"31507653448-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सवा चार लाख ुपये की जाली करेंसी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने सवा चार लाख ुपये की जाली करेंसी पकड़ी
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा चार लाख की जाली करेंसी पकड़ी
फिरोजपुर।
पुलिस ने चार लाख 24 हजार पांच सौ रुपये की जाली करेंसी के साथ एक आरोपी को काबू किया है। दूसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से प्रिंटर व अन्य सामान बरामद हुआ है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने दलबीर सिंह उर्फ बिटू पुत्र जैमल सिंह वासी लुबानिया वाली (मौजूदा रेनू पैलेस वाली गली मुक्तसर साहिब) गिरफ्तार कर इसके पास से एक लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद की थी। पुलिस की पूछताछ दौरान दलबीर की निशानदेही पर तीन लाख 24 हजार पांच सौ रुपये की जाली करेंसी और बरामद हुई। अब तक दलबीर से चार लाख 24 हजार पांच सौ रुपये की जाली करेंसी पकड़ी जा चुकी है। एसपी (डी) बाठ ने बताया कि दूसरा आरोपी गुरबाज सिंह फरार है, पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। उसके पकड़े जाने से जाली करेंसी के बारे में और कई खुलासे हो सकते हैं।