फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, चार जख्मी

जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, चार जख्मी

Tue, 20 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, चार जख्मी
जमीन विवाद में चली गोली, चार जख्मी
विज्ञापन

पुलिस ने 11 लोगों पर किया मामला दर्ज, सात गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना जीरा के अंतर्गत गांव बहक फत्तू में जमीन विवाद में चली गोली से चार लोग जख्मी हो गए। उनको स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव बहक फत्तू निवासी कड़तोड़ सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्राली से जमीन जोत कर कब्जा करने का प्रयास किया। जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से बंदूक से गोलियां दागी। इस हादसे में कड़तोड़ सिंह, उसका भाई अंग्रेज सिंह, सुखविंदर सिंह और भतीजा जसविंदर सिंह गंभीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी गुरमेल सिंह, मंगल सिंह, मोहन सिंह, करनैल सिंह, बख्शीश सिंह, निरवेर सिंह, लाड़ी, गुरजीत सिंह, जसवंत सिंह, लखविंदर सिंह और सुख सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगल सिंह, करनैल सिंह, निरवेर सिंह, लाड़ी, गुरजीत सिंह, जसवंत सिंह और लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed