{"_id":"5c7d5881bdec22145b20d1f6","slug":"21551718529-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में बैठे फाइनेंसर के सिर पर मारे दातर, 2 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑफिस में बैठे फाइनेंसर के सिर पर मारे दातर, 2 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल कर दफ्तर में बंद कर गए हमलावर, हालत गंभीर
ऑफिस में बैठे फाइनेंसर के सिर पर मारे दातर, 2 लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गोल्डन एवेन्यू निवासी फाइनेंसर को उसके दफ्तर में घुसकर 2 लोगों ने दातर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फाइनेंसर अमित ढींगरा के सिर पर दातर से गहरी चोट आने से हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि वह निरंकारी दफ्तर के सामने स्थित अपने दफ्तर में बैठा था। तभी 2 युवक आए और नाम पूछने लगे। एक ने पूछा कि शिवम प्रापर्टी डीलर के मालिक आप हैं, हां में जवाब देते ही दूसरे युवक ने मोबाइल निकालकर कहा कि आपके लिए फोन है, बात कर लो। इतने में एक युवक ने पीछे से दातर निकाल सिर के बाईं ओर वार कर दिया। यह देख दूसरे ने भी दातर निकाला और वार कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाने पर दोनों हमलावर दफ्तर में अमित को बंद कर भाग निकले। इसी दौरान अमित ने अपने दोस्त शुभम को फोन कर बुलाया और शुभम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि अमित की हालत अभी गंभीर है। वहीं एसएचओ अवतार सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता दोनों में से किसी हमलावर को नहीं जानता। जांच जारी है, जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 लोगों पर इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया है।