{"_id":"5c55c904bdec2213dd6db229","slug":"21549125892-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करवा कनाडा भेजने के नाम पर 36 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी करवा कनाडा भेजने के नाम पर 36 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ दर्ज किया केस
शिकायतकर्ता का आरोप पुलिस ने मुख्य आरोपियों को छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना बाघापुराना पुलिस ने पेशे से किसान एक युवक को शादी करवा कनाडा भेजने के नाम पर 36 लाख की ठगी करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थानेदार मंगल सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता बेअंत सिंह वासी गांव लंगेआणा नवां ने 10 अक्तूबर 2018 को एसएसपी को शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि उसके गांव में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे शादी करवा कनाडा भेजने का झांसा दिया। वर्ष 2016 में गरीब परिवार की लड़की ज्योति वासी मूसापुर (नवां शहर) से उसकी शादी करवा दी। शादी करवाने से लेकर ज्योति को विदेश भेजने में उनका करीब 36 लाख रुपये खर्च आया। चूंकि बिचौलियों ने कहा था कि ज्योति विदेश जाकर उसे अपने पास बुला लेग इसलिए शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर भरोसा कर लिया। शादी के करीब एक माह बाद ही विदेश जाकर ज्योति ने उसके साथ संपर्क बंद कर दिया। काफी समय तक बिचौलियों के साथ शिकायतकर्ता ने उक्त मामले को लेकर बातचीत की लेकिन हर बार टालमटोल होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास लिखित शिकायत कर दी।
जांच अधिकारी के अनुसार एसएसपी की ओर से मामले की जांच डीएसपी बाघापुराना से करवाई गई तो आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने ज्योति समेत आरोपी महिला कर्मजीत कौर वासी सुखाणा (लुधियाना) के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया। दूसरी ओर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने मिलीभगत कर उक्त मामले में मुख्य आरोपियों को नामजद नहीं किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार मामले की जांच के दौरान अंतिम दौर में उन्होंने एसएसपी के समक्ष पेश होकर कहा था कि डीएसपी बाघापुराना द्वारा उनके मामले में उचित जांच नहीं हो रही है। इसके बावजूद पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए प्रमुख आरोपियों को छोड़कर महज दो मोहरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। जांच अधिकारी थानेदार मंगल सिंह का कहना है कि अब तक की जांच में उक्त दोनों महिलाएं आरोपी पाई गई हैं। आगामी जांच में अगर किसी व्यक्ति का रोल सामने आता है तो उसे भी नामजद कर दिया जाएगा।