{"_id":"5beef53abdec22699c0c1ed5","slug":"21542387002-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिल और एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर साइकिल और एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 11 दोपहिया वाहन और 5 इंजन किए बरामद
मोटरसाइकिल और एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना नई बारादरी की पुलिस ने मोटरसाइकिल और एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए हुए 11 दो पहिया वाहन व 5 इंजन बरामद किए हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान नवीन पुत्र रघुवीर सिंह निवासी जोगिंदर नगर रामामंडी तथा हरप्रीत सिंह हैप्पी पुत्र तोमस निवासी लेसड़ीवाल के रूप में हुई हैं। वहीं फरार आरोपी की पहचान सधरेआलम पुत्र रुस्तम अली निवासी एकता नगर नजदीक नंगलशामा के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी वन परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि आरोपियों को लाडोवाली रोड पर नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार किया गया। एएसआई रघुवीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित लाडोवाली रोड नजदीक कृष्णा फैक्ट्री नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को देख पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पुलिस पार्टी को देख वहां से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों नवीन और हरप्रीत सिंह हैप्पी को काबू कर लिया। पुलिस ने चोरी किए हुए 11 दोपहिया वाहन जिनमें मोटरसाइकिल व एक्टिवा शामिल हैं और 5 इंजन बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एमबीडी मॉल, कचहरी चौक, पुडा ग्राउंड व अन्य कई जगहों से दो पहिया वाहनों को चुराया था। इन चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर आगे बेच देते थे।