फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पत्नी व प्रॉर्प्टी डीलर से तंग-परेशान होकर पुजारी ने की खुदकुशी

पत्नी व प्रॉर्प्टी डीलर से तंग-परेशान होकर पुजारी ने की खुदकुशी

Sun, 30 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पत्नी व प्रॉर्प्टी डीलर से तंग-परेशान होकर पुजारी ने की खुदकुशी
पत्नी, प्रापर्टी डीलर से तंग आकर पुजारी ने की थी खुदकुशी
विज्ञापन

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पत्नी समेत तीन पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पत्नी और प्रापर्टी डीलर से तंग होकर एक पुजारी ने खुदकुशी की थी। मृतक के दान किए कपड़ों में से सुसाइड नोट मिला है। थाना कैंट पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर मां समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
छबीला मंदिर का पुजारी व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त बाबू लाल की बेटी ज्योति शर्मा ने बताया कि उसके पिता बाबू लाल की 26 जुलाई को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने उसके पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद पुराने कपड़े गरीब लोगों को दान कर दिए थे। ज्योति के मुताबिक दान किए गए कपड़े में से उसके पिता का लिखा हुआ सुसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसमें बाबू लाल ने लिखा है कि उसकी पत्नी सुषमा ने मेरा जीवन नरक बना दिया है। पैसे के लिए हमेशा उससे झगड़ा करती है। लगभग 22 लाख रुपये उससे ले चुकी है और सहारनपुर में एक प्लॉट और करीब आठ लाख के जेवरात बनवाए हैं। सुषमा की पैसों की भूख खत्म नहीं हो रही है, जिस कारण वह तंग आ चुका है। इसके अलावा प्रापर्टी डीलर दीपक मित्तल और दीपक मित्तल के सुसर ने लगभग 18 लाख रुपये देने हैं, जो देने का नाम नहीं ले रहा है। बाबू ने लिखा कि उसकी सारी कमाई दीपक ले चुका है। उसके दो बेटे हैं जो विदेश में रह रहे हैं। थाना कैंट प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि सुसाइड नोट और बेटी ज्योति शर्मा के बयान पर सुषमा, दीपक मित्तल और उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed