फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   प्लस वन के स्टूडेंट की हत्या गांव के दो नबालिग ने की थी, दोनों गिरफ्तार, दातर बरामद

प्लस वन के स्टूडेंट की हत्या गांव के दो नबालिग ने की थी, दोनों गिरफ्तार, दातर बरामद

Tue, 11 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
प्लस वन के स्टूडेंट की हत्या गांव के दो नबालिग ने की थी, दोनों गिरफ्तार, दातर बरामद
छात्र की हत्या के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार
विज्ञापन

एक आरोपी के प्रेम प्रसंग के मामले में दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
दो दिन पहले शाहपुर की नहर में रविवार को छात्र के शव मिलने की गुत्थी को सुलझाते पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हनी की इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि वह एक आरोपी के प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के परिवारवालों को उकसाता था।
फिल्लौर पुलिस ने यह मामला हरबंस सिंह के बयान पर दर्ज किया था। उनका बेटा हनी शनिवार शाम को पशु को चारा डालना के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। पिता हरबंस रात भर अपने साथियों समेत बेटे को गांव में ढूंढते रहे, मगर वह नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार सुबह को गांव निवासियों ने नहर के पास खून बिखरा पड़ा देखा। सूचना मिलते डीएसपी फिल्लौर गुरमीत सिंह व थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की चार घंटे की तलाशी के बाद हनी का शव नहर से मिला, जोकि बुरी तरह से काटा हुआ था। युवक की गर्दन पर तीखे हथियार से कई बार किए हुए थे। पुलिस ने हनी के पिता हरबंस सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसपी बलकार सिंह व डीएसपी स्थानीय बलविंदर काहलो ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने इस केस को गंभीरता से खंगाला तो शक की सूई गांव के दो किशोरों की ओर गई। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने इस हत्याकांड का रहस्य खोल दिया। दोनों किशोरों की उम्र 17 और 15 साल है। 17 साल वाले किशोर का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक हनी को लग गई थी। हनी दोनों की बदनामी करता था। इस वजह से मुख्य हत्यारोपी ने अपने एक साथी को बुलाया और दोनों ने हनी की हत्या करने की ठान ली। बहाना बनाकर हनी को खेतों की तरफ बुलाया गया और हनी की गर्दन पर दातर से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी और बाद में शव को घसीटकर पास से गुजर रही नहर में फेंक दिया और फरार हो गये। मामले में लड़की की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed