फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बेल्ट उतारते गनमैन की पिस्टल गिरने से चली गोली, घायल

बेल्ट उतारते गनमैन की पिस्टल गिरने से चली गोली, घायल

Mon, 29 Apr 2019 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
बेल्ट उतारते गनमैन की पिस्टल गिरने से चली गोली, घायल
पठानकोट। अपने रेस्ट रूम में सोमवार दोपहर बेल्ट उतारते हुए हेड कांस्टेबल की कमर पर लगी पिस्टल जमीन पर गिरने से गोली चल गई। गोली हेड कांस्टेबल के पैर को चीरती हुई निकल गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल नरेश कुमार कानवां थाना प्रभारी जसबीर सिंह का गनमैन है और घरोटा में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ की रैली में वीवीआईपी ड्यूटी से लौटा था। थाने आकर रेस्ट रूम में खाना खाने से पहले उसने बेल्ट उतारी तो कमर पर बांधी पिस्टल का कवर खुल गया। पिस्टल जमीन पर गिरी और गोली चल गई जिससे नरेश कुमार का दायां पैर जख्मी हो गया। पूरे मामले पर पुलिस के आला अधिकारी चुप्पी साधे हैं। वहीं, निजी अस्पताल में जानकारी लेने पहुंचे मीडिया कर्मियों को घायल नरेश कुमार से मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed