फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   युवक के अपहरण और मारपीट के आरोप में 6 नामजद

युवक के अपहरण और मारपीट के आरोप में 6 नामजद

Sat, 27 Apr 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
युवक के अपहरण और मारपीट के आरोप में 6 नामजद
अपहरण, मारपीट में 6 नामजद, 2 काबू
विज्ञापन


पठानकोट। थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर एरिया में पड़ते गांव खड़खड़ा ठूठोवाल निवासी युवक के अपहरण, मारपीट और हथियारों से हमला करने के आरोप में 6 लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया और अगवा किए युवक को छुड़वा लिया है।

आरोपियों की पहचान गांव दर्शोपुर निवासी पूरण चंद, सुभाष चंद्र, मोहित, अमृतसर निवासी मिंटू, सुजानपुर निवासी अमन और ठूठोवाल निवासी राहुल के रूप में हुई है। गांव ठूठोवाल खड़खड़ा निवासी द्वारका दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मुकेश कुमार अपने घर के बाहर गली में खड़ा था कि एक कार और एक बाइक पर आए 6 लोगों ने उसके बेटे पर दातर, बेसबैट और लाठियों से हमलाकर दिया। द्वारका ने बताया कि उसके सामने युवकों ने उसके बेटे को बुरी तरह पीटा और मुकेश को हथियारों के बल पर अगवा कर ले गए। द्वारका ने बताया कि दर्शोपुर निवासी पूरण चंद 5-6 दिन पहले उनके घर आया था और उधार दिए पैसे मांग रहा था। जिसके चलते उन्होंने मुकेश को पीटा और अगवा किया। वहीं जांच अधिकारी एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकेश को बाइक पर अगवा कर ले जा रहे बाइक सवार सुभाष चंद्र और ठूठोवाल निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया और मुकेश को उनके चुंगल से आजाद करवाया। बाकी के चारों आरोपी कार में सवार होकर अमृतसर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed