{"_id":"5c97aababdec22143d3972f0","slug":"201553443514-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 ग्राम नशीले पदार्थ समेत युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
110 ग्राम नशीले पदार्थ समेत युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
नशे के साथ दो गिरफ्तार
कपूरथला। काला संघिया चौकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 110 ग्राम नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है।
काला संघिया चौकी इंचार्ज एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ गांव सुखानी पुली के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग करने में लगी हुई थी कि तभी सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। जैसे ही उसने पुलिस टीम की ओर से लगाए गए नाके को देखा तो वह घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम कुलदीप सिंह निवासी गांव तोगांवाल बताया। जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है।