फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दादी के भोग से पहले हुए झगड़े में आठ जख्मी

दादी के भोग से पहले हुए झगड़े में आठ जख्मी

Mon, 17 Dec 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दादी के भोग से पहले हुए झगड़े में आठ जख्मी
पांच लोगों की हालत नाजुक, फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)। मल्लांवाला के वार्ड नंबर-तीन में सोमवार सुबह गली के रास्ते को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसमें एक गुट ने दूसरे गुट पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गुटों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक देखते हुए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॅालेज रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही थाना मल्लांवाला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुलवंत सिंह ने बताया कि उनका रणजीत सिंह के साथ गली के रास्ते को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है। उसकी दादी का भोग था। रणजीत सिंह के परिजन गली के किनारे पर पोल लगाकर घेराव कर रहे थे। इस पर कुलवंत सिंह ने रणजीत के परिजनों को कहा कि उसकी दादी का भोग होने के बाद कुछ भी कर लो भोग में रिश्तेदारों ने आना है और गाड़ियां खड़ी करने में परेशानी होगी। इतनी सी बात पर कुलवंत के बेटे ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। इसी बात पर दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया और दोनों तरफ से तेजधार हथियारों व लाठियों का इस्तेमाल किया गया। झगड़े में कुलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजिंदर कौर, रमनदीप कौर व लवप्रीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रणजीत गुट की तरफ से तीन लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजिंदर कौर, रमनदीप कौर व लवप्रीत सिंह की नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई सतपाल सिंह ने कहा कि दोनों गुटों के पीड़ित लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच-पड़ताल के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो संख्या-17एफजेडआरपी01,02,03,04 व 05 जे
कैप्शन--मल्लांवाला (फिरोजपुर) में हुए झगड़े में जख्मी लोग, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed