फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस को संदिग्ध लग रही है 5 लाख की लूट की शिकायत

पुलिस को संदिग्ध लग रही है 5 लाख की लूट की शिकायत

Mon, 23 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को संदिग्ध लग रही है 5 लाख की लूट की शिकायत
युवक ने दी लूट की शिकायत, पुलिस को संदेह
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरोे
जालंधर। एक व्यक्ति ने पुलिस को उससे पांच लाख रुपये की लूट की सूचना दी है।
पुलिस कंट्रोल रूम से कुछ ही दूरी पर बने प्राइम टावर में एक कंपनी के मुलाजिम से पांच लाख की लूट की खबर आने से थाना बारादरी के एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। उसके बाद डीएसपी दलबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने जब मुलाजिम आशु पुत्र सरबजीत, वासी गुरुनानक पुरा वेस्ट से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका प्राइम टावर में सागर इंटरप्राइजेज के नाम से दफ्तर है। जब वह दोपहर में दफ्तर पहुंचा व वहां से 5 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा था तो सीढ़ियों पर किसी ने उससे पैसे लूट लिए और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी जांच शुरू की तो मामला संदिग्ध नजर आया। फुटेज में ऐसा कुछ भी नहीं दिखा जिससे माना जा सके कि कोई लूट हुई है। युवक के शरीर पर कट के निशान हैं। पुलिस को शक है कि यह कट युवक ने खुद लगाए हैं। थाना नई बारादरी की पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के घरवाले भी उससे सच्चाई पूछने की कोशिश में लगे हुए हैं। जल्द ही इस लूट के मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed