फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक की मौत

पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक की मौत

Thu, 31 May 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक की मौत
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
विज्ञापन

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। श्री मुक्तसर साहब रोड पर पड़ते गांव घांगा खुर्द में चार लोगों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अमरजीत सिंह सिद्धू व थाना अमीर खास के प्रभारी इकबाल खान पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना अमीर खास पुलिस ने वीरवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सरवन सिंह (35) पुत्र जंगीर सिंह निवासी घांगा कलां का पड़ोसियों के साथ दीवार को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। सरवन सिंह गांव घांगा खुर्द के अड्डे पर सीमेंट लेने के लिए आया था। जब वह सीमेंट का बैग लेकर पास की दुकान पर कुछ सामान लेने गया तो चार लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। इस कारण सरवन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना अमीर खास के प्रभारी इकबाल खान ने बताया कि मृतक सरवन सिंह के घर की दीवार को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा था। सरवन के पिता जंगीर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी घांगा कलां के बयान के आधार पर आरोपी बलजीत सिंह, दलजीत सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ डाक्टै और जग्गा सिंह के खिलाफ थाना अमीर खास में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह को काबू कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed