फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   खालिस्तान फोर्स के नाम पर कैमिस्ट से 5 लाख की चौथ मांगी

खालिस्तान फोर्स के नाम पर कैमिस्ट से 5 लाख की चौथ मांगी

Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खालिस्तान फोर्स के नाम पर कैमिस्ट से 5 लाख की चौथ मांगी
खालिस्तान फोर्स के नाम पर केमिस्ट से 5 लाख की चौथ मांगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
यहां के एक बड़े केमिस्ट से खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के नाम पर पांच लाख की चौथ मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार शहर के एक प्रमुख दवा कारोबारी को कुछ दिन पहले एक पत्र मिला जिसमें खालिस्तान फोर्स के हवाला देकर पांच लाख रुपये नहरों के पुल पर पहुंचाने की मांग की गई और ऐसा न करने की सूरत में अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी गई। पत्र मिलते ही दवा कारोबारी के होश उड़ गए और उसने पूरे मामले के बारे में जिला पुलिस के पास शिकायत कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की बारीकी की जांच करते हुए उनकी दुकान के आसपास सादा वर्दी में कर्मियों को तैनात किया और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर शहर से सम्बंधित कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि प्राथमिक पड़ताल के दौरान एक बात साफ हो गई है कि इस पत्र के खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से कोई संबंध नहीं है बल्कि आपराधिक प्रवृति के लोगों ने चौथ वसूलने के लिए खालिस्तान फोर्स के नाम का सहारा लिया है। इस मामले में एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने कहा कि पुलिस ने दवा कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और पुलिस को केस के बारे में पुख्ता सबूत भी हाथ लगे है। उन्होंने इस केस को जल्द ही सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed