फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो सड़क हादसों में 1 नौजवान की मौत, तीन गंभीर

दो सड़क हादसों में 1 नौजवान की मौत, तीन गंभीर

Sat, 20 Apr 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में 1 नौजवान की मौत, तीन गंभीर
दो सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन

हरियाना (होशियारपुर)। कस्बे में हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की टांग कटकर अलग हो गई।
शनिवार रात हरियाना ढोलवाहा रोड पर स्थानीय हीरा कॉलोनी के नजदीक एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवकों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक सुखमनजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव नोशहरा और विवेक पुत्र सुखजीत सिंह निवासी गांव अभोवल अपनी स्कूटी पर सवार होकर हरियाना से नोशहरा की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आम की लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ट्राली से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार विवेक की टांग अलग हो गई और पीछे बैठा युवक घायल हो गया। जिन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

दूसरे मामले में हरियाना दसूहा मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के मामा भूपिंदर कुमार पुत्र मदनलाल वासी कंग माई ने बताया कि मृतक विनय कुमार पुत्र (21) अनूप रायजो करीब 10 साल से हमारे पास ही कंग माई में रहता था। वह शनिवार को अपनी बाइक पर हरियाना जाने के लिए निकला। मैं भी अपने काम के संबंध में हरियाना इसके पीछे पीछे अपनी बाइक पर जा रहा था। जब हम सिमरन धर्म कांटा के नजदीक पहुंचे तो हरियाना की तरफ से एक स्विफ्ट कार ने तेज रफ्तार में सड़क किनारे बने जूस के खोखे के बाहर पड़े टेबल में मार दी। जिससे वहां बैठा जसविंदर सिंह पुत्र कुलबीर सिंह वासी घायल हो गया। इसके बाद कार ने मेरे आगे जा रहे भानजे की बाइक को टक्कर मारी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed