फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पैसों ी खातिर नाना और मां ने बेची बेटी

पैसों ी खातिर नाना और मां ने बेची बेटी

Sun, 24 Mar 2019 09:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
पैसों ी खातिर नाना और मां ने बेची बेटी
पैसों की खातिर नाना और मां ने बेची बेटी
विज्ञापन

पुलिस पीड़िता से दुष्कर्म करने और बेचने के आरोप में दस आरोपियों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पैसों की खातिर नाना और मां ने अपनी बेटी को बेच दिया। खरीदने वाले लोग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते रहे। थाना मक्खू पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बेचने और दुष्कर्म करने वाले दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना थाना मक्खू के एक गांव की है।
मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सतनाम सिंह के मुताबिक 22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मां और नाना ने पैसों की खातिर उसे आरोपी सतपाल सिंह के पास बेच दिया। सतपाल ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे आरोपी बाज सिंह, सुखवीर सिंह, काबल सिंह व गुरदेव सिंह के हवाले कर दिया। उक्त सभी आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह आरोपियों के चुंगल से निकल कर पीड़िता अपने नाना और मां के पास पहुंची।
विज्ञापन

नाना और मां फिर आरोपियों के साथ मिल गए। पीड़िता गांव में ही गुरपाल सिंह नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी। आरोपी जज सिंह व निरवेल सिंह उसे धमकी देने लगे कि यदि उनके पास दोबारा नहीं आई तो गुरपाल सिंह को किसी झूठे केस में फंसा दिया जाएगा। एएसआई सतनाम सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी सतपाल सिंह, बाज सिंह, सुखवीर सिंह, काबल सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप कौर, मनजीत कौर, जज सिंह, निरवेल सिंह व गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed