फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पीड़ितों ने शव थाना के समक्ष रखकर किया रोष प्रदर्शन

पीड़ितों ने शव थाना के समक्ष रखकर किया रोष प्रदर्शन

Fri, 19 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पीड़ितों ने शव थाना के समक्ष रखकर किया रोष प्रदर्शन
थाना के सामने शव रखकर रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

पुलिस ने छह लोगों पर हत्या व अपहरण का दर्ज किया केस
मामला दर्ज होने के बाद थाना के समक्ष से उठे प्रदर्शनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का (फिरोजपुर)। एक नौजवान की हत्या करने वाले छह लोगों पर मामला दर्ज नहीं करने के विरोध में शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने थाना सिटी के समक्ष शव रखकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देख पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया, तब जाकर थाना के समक्ष से प्रदर्शनकारी उठे।
उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर को रामलीला देख कर रात को लौट रहे सुखविंदर सिंह का अपहरण कर उसे एक घर में रस्सी से बांध कर आरोपियों ने पीटकर जख्मी कर दिया था, जिसे फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया था, उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक युवक सुखविंद्र सिंह की मां ने बताया कि उसका बेटा नौ अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के निकट लगने वाली रामलीला को देखने गया था। रात के समय लौट रहा था तो गांव के ही निवासी जगदीश सिंह, मुंशा सिंह, छिंदा सिंह, संतोष सिंह, गांव पुराना सलेमशाह निवासी प्रेम सिंह व गांव कावांवाली के एक अज्ञात व्यक्ति ने सुखविंद्र सिंह का अपहरण कर लिया और उसे घर ले जाकर मारपीट की।
विज्ञापन

इस संबंधी सुखविंद्र के दोस्तों ने घर पहुंच कर बताया कि आरोपी जगदीश सिंह व उसके साथी सुखविंद्र को उठाकर ले गए हैं, तो वह गांव के सरपंच को लेकर जगदीश के घर गए, जहां सुखविंद्र को रस्सी से बांधकर पीटा जा रहा था। उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया और घायल सुखविंद्र सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान पुलिस ने घायल सुखविंद्र सिंह के बयान दर्ज किए थे। सुखविंदर की नाजुक हालत देख डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। फरीदकोट मेंशुक्रवार उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed