{"_id":"5b86cdf242c792466578c7bb","slug":"191535561202-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यक्तियों ने कापे के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से छीने 7","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो व्यक्तियों ने कापे के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से छीने 7
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो व्यक्तियों ने कापे के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से छीने 78 हजार
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
पीड़ित ने ग्रामीणों से एकत्र की थी किश्तें
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना मक्खू के अंतर्गत गांव किली बोदला के पास दो व्यक्तियों ने कापे के बल पर भारत फाइनेंस लिमिटेड के कारिंदे से 78 हजार 497 रुपये की नगदी, एक टैब व जरूरी दस्तावेज छीनकर बाइक से फरार हो गए। थाना मक्खू पुलिस ने पीड़ित के बयान पर बुधवार दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
राजू पुत्र ओम प्रकाश वासी कच्चा गादड़ी वाला रोड, जीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से किश्तें एकत्र करने गया था। सुबह 11 बजे तक उसने 78 हजार 497 रुपये की नगदी इकट्ठी की थी। जब वह गांव किली बोदला पहुंचा तो दो व्यक्ति बाइक पर उसके पास पहुंचे और उससे कापे के बल पर बैग में भरी 78 हजार 497 रुपये की नगदी, टैब और जरूरी दस्तावेज लेकर बाइक से फरार हो गए। राजू ने एक आरोपी की पहचान बलवंत सिंह पुत्र जीत सिंह वासी बहक गुजरां जीरा के रूप में की है, जबकि बलवंत के साथ एक और व्यक्ति था, जिसे वह नहीं पहचानता था। थाना मक्खू पुलिस के एएसआई लखविंदर सिंह ने राजू के बयान पर आरोपी बलवंत सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ कर लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।