फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नाकाबंदी कपूरथला

नाकाबंदी कपूरथला

Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
नाकाबंदी कपूरथला

विज्ञापन
डीएसपी, सीआईए इंचार्ज समेत 10 पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
नाके पर रुकने की बजाय तस्कर ने दौड़ाई गाड़ी, बाल-बाल बचे पुलिस कर्मी
सीआईए स्टाफ को मिली थी नशे की खेप लाए जाने की सूचना, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सीआईए स्टाफ की ओर से लगाए गए नाके के दौरान एक स्कार्पियों सवार ने डीएसपी, सीआईए इंचार्ज समेत 10 पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी सब-डिवीजन सरबजीत सिंह ने बताया कि रविवार देर रात सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि नकोदर की तरफ से स्कार्पियो में कुलदीप सिंह उर्फ बैंजा अपनी पत्नी के साथ हेरोइन की खेप लेकर आ रहा है। इस पर उन्होंने सीआईए इंचार्ज समेत 10 पुलिस कर्मियों को साथ लेकर रात करीब नौ बजे टी-प्वाइंट एसएसके फैक्टरी तलवंडी मेहमा पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान नकोदर साइड से एक सफेद रंग की स्कार्पियो आती दिखाई दी। पुलिस टीम में शामिल एक एएसआई ने सड़क की तरफ आकर रुकने का इशारा किया तो स्कार्पियो चालक तस्कर बैंजा ने गाड़ी रोकने की बजाय पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की। इस पर पुलिस पार्टी ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई।
विज्ञापन

एएसआई नवीन कुमार ने आवाज लगाई कि पुलिस ने उसे पहचान लिया है लेकिन कुलदीप सिंह उर्फ बैंजा निवासी बक्करखाना नहीं रुका और गाड़ी भगाकर ले गया। इस पर पुलिस पार्टी ने उसका पीछा भी किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। थाना सिटी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने बताया कि बैंजा कुख्यात गैंगस्टर और तस्कर हैं। इस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंजा की तलाश में सीआईए ने संतपुरा में एक घर खंगाला
रविवार देर रात साढ़े दस बजे बैंजा की तलाश में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने संतपुरा गली नं.2 में कुलदीप कौर पत्नी गुरमीत सिंह के घर पर अचानक दबिश देकर तलाशी ली। पुलिस घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले गई है। डीएसपी सरबजीत सिंह ने संतपुरा के एक घर में तलाशी की बात को स्वीकारते हुए कहा कि घर जरूर खंगाला गया था लेकिन वहां पर पुलिस को कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed