{"_id":"5a9ad6204f1c1b2d068b98a3","slug":"191520096800-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी और छात्र की जगह पंजाबी की परीक्षा देता एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी और छात्र की जगह पंजाबी की परीक्षा देता एक काबू
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लूस-टू की पंजाबी की परीक्षा में नकल करते दो काबू
किसी और छात्र की जगह परीक्षा देता एक गिरफ्तार
थाना गुरूहरसहाए के हवाले किया आरोपी युवक को
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्लस-टू की शनिवार को पंजाबी की परीक्षा में गांव गुदड़ पंज गराई के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने सेंटर पर किसी परीक्षार्थी की जगह पर कोई और युवक परीक्षा दे रहा था, जिसे सेंटर के इंचार्ज ने काबू किया है और उसे थाना गुरूहरसहाए पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके अलावा गांव पंजेके सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित परीक्षा सेंटर में पंजाबी की परीक्षा में नकल करते हुए एक छात्र को पकड़ा है। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) नेक सिंह ने दी।
जिला शिक्षा अधिकारी नेक सिंह ने बताया कि गांव पंजेके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा सेंटर बना है, यहां पर प्लस-टू की पंजाबी की परीक्षा में छात्र गुरविंदर सिंह नकल करता हुआ पकड़ा गया। इसके खिलाफ नकल का केस बनाकर सारी रिपोर्ट मोहाली हैड क्वार्टर भेज दी है। इसके अलावा गांव गुदड़ पंज गराई में के परीक्षा सेंटर पर छात्र कुलदीप सिंह की जगह पर पंजाबी की परीक्षा संदीप सिंह वासी गांव अलियाना, मलोट रोड दे रहा था, जिसे सेंटर के ही इंचार्ज ने उसे पकड़ लिया।
संदीप को पकड़ने के बाद उसे गुरुहरसहाए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस संदीप से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि संदीप से पूछताछ करने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। उधर, कुलदीप सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है और कुलदीप के खिलाफ भी रिपोर्ट तैयार कर मोहाली हैड क्वार्टर भेजी गई है।