फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चोरी-स्नैचिंग के केसों में जमानत पर चल रहा युवक नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार

चोरी-स्नैचिंग के केसों में जमानत पर चल रहा युवक नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
चोरी-स्नैचिंग के केसों में जमानत पर चल रहा युवक नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार
चोरी के केसों में आरोपी युवक नशीले कैप्सूल समेत काबू
विज्ञापन

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, हिमाचल के नूरपुर और जेएंडके के कठुआ में चोरियों के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। चोरी के कई मामलों में जमानत पर चल रहे युवक को जिला पुलिस ने बस स्टैंड के पास 87 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सन्नी उर्फ काका-डेंजा निवासी मोहल्ला ईसा नगर का रहने वाला है। आरोपी पर पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, हिमाचल के नूरपुर और जेएंडके के कठुआ में चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।

थाना-1 के प्रभारी बलदेव राज प्रभारी ने बताया कि बस स्टैंड चौकी प्रभारी जगदीश राज के नेतृत्व में पुलिस पार्टी बस स्टैंड परिसर में गश्त कर रही थी। इस दौरान बस स्टैंड से निकले युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी के दौरान 87 नशीले कैप्सूल बरामद किए। थाना डिवीजन नं. 1 में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी बलदेव राज ने बताया कि पकड़े गए युवक पर थाना डिवीजन नं. 1, थाना डिवीजन नं. 2, सिटी थाना गुरदासपुर, कठुआ और नूरपुर में चोरी तथा स्नैचिंग के मामले दर्ज है। फिलहाल इन मामलों में आरोपी जमानत पर चल रहा है। थाना डिवीजन नं. 1 में सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो:-2-पकड़े गए आरोपी के साथ जिला पुलिस के अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed