फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पिता की पिटाई से 12 साल से खफा था गोपी बाजवा, कोर्ट में केस भी चल रहा था

पिता की पिटाई से 12 साल से खफा था गोपी बाजवा, कोर्ट में केस भी चल रहा था

Tue, 05 Feb 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
पिता की पिटाई से 12 साल से खफा था गोपी बाजवा, कोर्ट में केस भी चल रहा था
पिता की पिटाई से खफा था गोपी बाजवा
विज्ञापन

12 साल पहले बच्चों के झगड़े से शुरू हुई रंजिश पहुंची हत्या तक, गोपी की बहन है पुलिस में सब इंस्पेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। 12 साल पहले बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुई रंजिश हत्या तक पहुंच गई। गोपी बाजवा इस बात से खफा था कि 12 साल पहले उसके पिता को सेहरा भाईयों ने घर में घुसकर पीटा था। इस दौरान अदालत में केस भी चला और इसमें सेहरा भाइयों का एक चचेरा भाई बरी हो गया था, जबकि कमलप्रीत पर केस विचाराधीन था।
गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाजवा के पिता प्रापर्टी का कारोबार करते हैं। उनका निवास सेहरा फील्ड के मालिक रविंदर सेहरा के बिलकुल पास बस्ती बावा खेल में है। 12 साल पहले गली में बच्चे खेल रहे थे, जिसको लेकर विवाद हो गया था। इस कारण सेहरा भाइयों ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर गुरप्रीत गोपी बाजवा के घर में घुसकर उसके पिता को पीट डाला था। बस्ती बावा खेल थाने में 452 धारा के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से दोनों पड़ोसियों में रंजिश चल रही थी। सेहरा ब्रदर्स का भी युवाओं के साथ खासा नेटवर्क था और वहीं गोपी बाजवा के पास भी युवाओं की फौज थी।
विज्ञापन

एसीपी दलबीर सिंह का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का ही है, मामले में एक बरी हो चुका था। यही वजह थी कि गोपी बाजवा के दिल में रंजिश अभी बाकी थी। उसकी बहन पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और एक सीनियर अधिकारी के साथ तैनात है। वहीं सेहरा ब्रदर्स की तरफ से कुछ साल पहले एक मीडियाकर्मी पर भी हमला किया गया था, जिसमें हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। हालांकि इस मामले में बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं जेल से छुट्टी पर आया हूं : सुखमीत
हमले में घायल कमलप्रीत सिंह ने अपहरण के केस में सजायाफ्ता सुखमीत सिंह डिप्टी का नाम भी लिया है। सुखमीत सिंह डिप्टी ने अमर उजाला से फोन पर कहा कि वह जेल में बंद है और हाल ही में कुछ दिनों की पैरोल में घर आया हुआ है। उसका नाम बेवजह लिया जा रहा है, वह तो दिन भर घर में ही था। सुखमीत सिंह का कहना है कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है। डिप्टी का कहना है कि उसके घर के आसपास सीसीटीवी लगे हैं, मैं साबित कर दूंगा कि घटना के वक्त कहां था। सुखमीत सिंह जालंधर युवा कांग्रेस के प्रधान के अलावा पार्षद भी रह चुके हैं और एक अपहरण केस में उनको अदालत ने सजा सुना रखी है।

सीसीटीवी फुटेज खोलेगी राज...
सेहरा फील्ड के भीतर सीसीटीवी फुटेज हत्याकांड का पूरा राज खोलेगी। सेहरा फील्ड से सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली है। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि अभी उनहोंने सीसीटीवी देखी नहीं है, देखने के बाद ही कह सकेंगे वैसे पुलिस को सीसीटीवी मिल गयी है।
सुरिंदर पाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed