फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गेहूं व चावल के गोदाम लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

गेहूं व चावल के गोदाम लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 10:38 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
गेहूं व चावल के गोदाम लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार
माल खरीदने वाले दो कारोबियों समेत 13 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। जिला पुलिस ने फरीदकोट से छह माह के दौरान अनाज के चार गोदाम लूटने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने चार में से तीन घटनाएं तो महज 8 दिनों के दौरान ही अंजाम दी है। साथ ही गोदाम से लूटे अनाज को खरीदने वाले जलालाबाद के दो कारोबारियों को काबू किया गया है। उससे गेहूं के 543 और चावल के 120 कट्टे बरामद किए गए हैं।
एसएसपी राजबचन सिंह ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि 25 जुलाई से 2 अगस्त के बीच थाना सदर फरीदकोट, थाना जैतो व थाना सदर कोटकपूरा क्षेत्र में अनाज के गोदाम लूटे जाने की तीन वारदातें सामने आई थी। इसमें 120 कट्टे चावल, 142 कट्टे गेहूं और 160 गट्टे चावल लूटा गया। इन सभी घटनाओं में आरोपी गोदाम के चौकीदारों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट करते हुए एक कैंटर में अनाज लूट कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

वारदातों को सुलझाने के लिए गठित टीम ने गिरोह के 11 सदस्यों गांव पत्तो हीरा सिंह (मोगा) निवासी अमर सिंह उर्फ बब्बू, गांव नियामीवाला (फरीदकोट) निवासी मोहन सिंह, सतनाम सिंह, मचाकी कलां (फरीदकोट) निवासी सतपाल सिंह, लवप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, रवि दास, गगनदीप सिंह उर्फ गगना, माडी मुस्तफा (मोगा) निवासी मुख्तयार सिंह, नछत्तर सिंह, अराइयांवाला कलां (फरीदकोट) निवासी गुरचरण सिंह को पकड़ा और उनकी पूछताछ के आधार पर माल खरीदने वाले जलालाबाद निवासी राज कुमार व शमनदीप सिंह को भी काबू किया गया। पड़ताल में यह भी सामने आया कि यह गिरोह अनाज को जलालाबाद के ही विनोद कुमार कुक्कड़ व अशोक कुमार को बेचता था उनकी गिरफ्तारी किया जाना बाकी है। इसके अलावा गिरोह का एक सदस्य मचाकी कलां निवासी मनजीत सिंह अभी पकड़ से बाहर है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह से घटना में उपयोग टाटा 407 कैंटर के अलावा दो 32 बोर की पिस्टल, 7 कारतूस,1 राइफल, दो खिलौना पिस्टल, 3 बेसबाल, 1 गंडासा, 1 कापा हथियार भी पकड़े हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से मोहन सिंह के खिलाफ पहले भी राजस्थान व पंजाब में पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो 04एफआरडीपी01
फरीदकोट में गिरफ्तार गिरोह की जानकारी देते एसएसपी राजबचन सिंह
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed