{"_id":"5aca4a684f1c1b646b8b4643","slug":"181523206760-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिलास्तरीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य काबू
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की दस बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने जिलास्तरीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दस बाइक बरामद की हैं। थाना सिटी पुलिस ने रविवार को उक्त चोर गिरोह के दोनों सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है और उनके पास दस चोरी की बाइकें हैं, जो बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने क्षेत्र की बस्ती भट्टियां वाली के नजदीक बजाज डेयरी के पास से वाहन चोर गिरोह के सदस्य रतन सिंह वासी धवन वाली गली गुरुहरसहाए व गुरचरण सिंह वासी बुला राय उताड़ थाना गुरुहरसहाए को काबू कर उनसे चोरी की दस बाइक बरामद की हैं। पुलिस उक्त दोनों सदस्यों से गहन पूछताछ करने में जुटी हैं ताकि और चोरी के वाहन बरामद हो सके।