फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अवैध शराब समेत दो पुलिस के हत्थे चढ़े

अवैध शराब समेत दो पुलिस के हत्थे चढ़े

Wed, 29 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब समेत दो पुलिस के हत्थे चढ़े
अवैध शराब और गांजा समेत तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिला पुलिस ने अवैध शराब और गांजा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना मुक्तसर और लंबी पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को अवैध शराब समेत काबू किया। उनके पास से 33 बोतलें अवैध शराब बरामद की गई है।
लंबी के हवलदार सुखदेव सिंह पुलिस टीम समेत गश्त पर थे। उन्होंने गांव कक्खांवाली के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस ने उसे काबू कर जब उसके हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली तो उसमें से 24 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान कारज सिंह निवासी कक्खांवाली के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस के हवलदार इकबाल सिंह ने गश्त के दौरान गांव मौड़ के बस स्टैंड से एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से नौ बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान जंगीर सिंह निवासी मौड़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को तीन सौ ग्राम गांजा सहित काबू किया है। थाना गिद्दड़बाहा के किशोर चंद पुलिस टीम समेत गश्त पर थे। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे की ओर भागने लगा। उसे पुलिस ने तुरंत ही काबू कर लिया। उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राजिंदर सिंह उर्फ पिन्नू निवासी लंबी रोड वार्ड नंबर 15 गिद्दड़बाहा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed