फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दुकान खाली करवाने को उठाया सामान,तीन नामजद

दुकान खाली करवाने को उठाया सामान,तीन नामजद

Fri, 24 Aug 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
दुकान खाली करवाने को उठाया सामान,तीन नामजद
दुकान खाली करवाने को उठाया सामान, तीन नामजद
विज्ञापन

फरीदकोट। डोगर बस्ती में दुकान गिरवी लेकर करियाना शॉप चला रहे दुकानदार से दुकान खाली करवाने के लिए उसके मालिकों ने उसकी दुकान का सारा सामान ही गायब कर दिया। इस मामले में किरायेदार की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने दुकान के मालिक व न्यू हरिन्द्रा नगर निवासी गुरदेव सिंह बराड़ समेत उसके बेटे गगन बराड़ व पुत्र वधू के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में कोटकपूरा निवासी ब्रिज मोहन पुत्र संत राम ने बताया कि उसने गुरदेव सिंह बराड़ से थाना सदर की बैक साइड स्थित डोगर बस्ती में एक दुकान को गिरवी लिया हुआ था और इस दुकान में वह करियाना स्टोर चला रहा था। इन दिनों एक साजिश के तहत गुरदेव सिंह बराड़ ने उसे दुकान खाली करने का दबाव बनाया हुआ था, जिसके चलते ब्रिज मोहन ने अदालत में केस दायर कर दिया और उसे अदालत से स्थगन आदेश भी मिला गया था। इसके बावजूद गुरदेव सिंह बराड़, उससे दुकान खाली करवाने के लिए लगातार धमकियां दे रहा था। 19 अगस्त 2018 को गुरदेव सिंह बराड़, उसके बेटे गगन बराड़ व गगन बराड़ की पत्नी, उसकी दुकान में रखा सारा सामान उठा कर ले गए। जांच अधिकारी कर्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर तीनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed