फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला बड़ा भाई

लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला बड़ा भाई

Thu, 19 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला बड़ा भाई
लाठियों से पीटकर बड़े भाई का मर्डर
विज्ञापन

छोटे भाई समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। पुरानी रंजिश के चलते छोटे भाई ने अपने परिवार के साथ मिलकर बड़े भाई की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गए। यह वारदात थाना चक्क वेरोके के तहत गांव कनला वाले झुगे में वीरवार को हुई। उधर, थाना चक्क वेरोके पुलिस ने आरोपी छोटे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं।

मृतक प्रीतम सिंह की पत्नी माया बाई ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने पति प्रीतम सिंह के साथ सुबह 11 बजे के करीब अपने खेत में कामकाज करने के लिए गई थी। वहां पर उसका देवर जोगिंदर सिंह उर्फ काला आ गया और उसके पति की बाइक से तोडफ़ोड़ करने लगा। जब प्रीतम ने उसे ऐसा करने से मना किया तो जोगिंदर सिंह, उसके बेटे गुरमेज सिंह उर्फ मेजा व पत्नी दयालो बाई ने प्रीतम को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। प्रीतम बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी जोगिंदर सिंह, गुरमेज सिंह व दयालो बाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को धरपकड़ करने के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed