फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बेअदबी मामले में डेरा अनुयायियों के घर पर सीबीआई की दबिश

बेअदबी मामले में डेरा अनुयायियों के घर पर सीबीआई की दबिश

Tue, 10 Jul 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बेअदबी मामले में डेरा अनुयायियों के घर पर सीबीआई की दबिश
बेअदबी मामला : डेरा अनुयायियों के घर सीबीआई की दबिश
विज्ञापन

रिमांड पर चल रहे तीन में से दो आरोपियों के परिवार से पूछताछ
एक आरोपी की पत्नी की हेंड राइटिंग के नमूने लिए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी मामले में सीबीआई की एक टीम ने सोमवार रात फरीदकोट के गांव डग्गो रोमाना में शक्ति सिंह और कोटकपूरा में सुखजिंदर सिंह सन्नी के आवास पर छापे मारे। पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर चार दिन पहले ही सीबीआई ने फरीदकोट जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के 10 अनुयायियों में से तीन महिंदरपाल बिट्टू, शक्ति सिंह और सुखजिंदर सिंह सन्नी को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर सीबीआई कोर्ट मोहाली से 7 दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। सीबीआई द्वारा दोनों के पारिवारिक सदस्यों की पूछताछ की गई और सुखजिंदर सिंह सन्नी की पत्नी के हेंड राइटिंग के नमूने भी लिए गए।

जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने हाल ही में बरगाड़ी बेअदबी मामले में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों का हाथ होने का खुलासा किया था। इस मामले में डेरा की 45 मेंबरी प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदरपाल बिट्टू समेत कुल 10 डेरा अनुयायियों की शिनाख्त की थी और केस की पड़ताल सीबीआई के पास होने के चलते रिपोर्ट को सीबीआई के हवाले कर दिया गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने 6 जुलाई को इन आरोपियों में से तीन मुख्य आरोपियों महिंदरपाल बिट्टू, शक्ति सिंह और सुखजिंदर सिंह सन्नी कंडा को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed