{"_id":"5ae897f04f1c1be2798b739a","slug":"171525192688-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में छात्र की मौत, एक घायल
Updated Tue, 01 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की मौत, एक घायल
जालंधर। फगवाड़ा-नेशनल हाईवे पर हवेली के पास एक सड़क हादसे में कार सवार एक विद्यार्थी की मौत हो गई। उसका साथी लक्ष्य निवासी शास्त्री नगर गंभीर घायल हो गया। मृतक की पहचान अमित मंगोत्रा निवासी दानिशमंदा रसीला नगर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक अतिम पटियाला यूनिवर्सिटी मेें पढ़ता था। वह सोमवार रात को अपने साथी के साथ हवेली हेरिटेज में एक समारोह में गया था। वापसी में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाड़ी अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में अमित की मौत हो गई और लक्ष्य घायल हो गया। मृतक के पिता बीते दिनों ही बिजली बोर्ड से रिटायर हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।