फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मैकेनिकल इंजीनियर ने गोली मार की खुदकुशी

मैकेनिकल इंजीनियर ने गोली मार की खुदकुशी

Fri, 06 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मैकेनिकल इंजीनियर ने गोली मार की खुदकुशी
मेकेनिकल इंजीनियर ने गोली मार जान दी
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिलने से था परेशान, खर्च चलाने को कर रहा था ग्रंथी का काम
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
बेरोजगारी से परेशान मेकेनिकल इंजीनियर इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनू (34) ने बंदूक से गोली मार खुदकुशी कर ली। वह वीरवार को जालंधर में इंटरव्यू देने गया था, वहां भी नौकरी नहीं मिली थी। खर्च चलाने के लिए वह मौजूदा समय में ग्रंथी का काम कर रहा था। यह घटना शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब फिरोजपुर शहर के अमृतसरी गेट के पास घटी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर भेज दिया है।
मृतक इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनू (34) पुत्र चन्नन सिंह के परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत ने मेकेनिकल में इंजीनियरिंग की थी। कई जगहों पर इंटरव्यू देकर आया था। उसे कहीं भी कामयाबी नहीं मिली। घर खर्च चलाने के लिए इंद्रजीत ने ग्रंथी का कामकाज करना शुरू कर दिया और साथ-साथ नौकरी कर तलाश भी कर रहा था। इंद्रजीत की शादी भी हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत वीरवार को जालंधर किसी नौकरी के संबंध में इंटरव्यू देने गया था, वहां भी उसे निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घर में उसकी पत्नी प्रांगण मेंकपड़े धो रही थी। अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के सभी लोग कमरे की तरफ दौड़े। वहां इंद्रजीत ने बारह बोर बंदूक से खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई। उधर, पिता चन्नन सिंह ने कहा कि इंद्रजीत सिंह ने आईटीआई से मेकेनिकल की इंजीनियरिंग की थी। इंद्रजीत को नौकरी नहीं मिल रही थी। इससे इंद्रजीत परेशान रहता था। इसके चलते उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed