{"_id":"5a98335b4f1c1b512f8b4f75","slug":"171519924059-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल में बंद लगभग अस्सी फीसदी कैदी व हवालाती नशे के आदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल जेल में बंद लगभग अस्सी फीसदी कैदी व हवालाती नशे के आदी
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जेल में पहुंच रही हैं नशीली टॉफियां
सेंट्रल जेल में बंद लगभग अस्सी फीसदी कैदी व हवालाती नशे के आदी
जेल में आए दिन कैदियों व हवालातियों से पकड़े जाते हैं नशीले पदार्थ
अनिल कुमार
फिरोजपुर।
सीमांत जिला फिरोजपुर की सेंट्रल जेल में से आए दिन नशीले पदार्थ मिलने का कारण जेल में बंद कैदी व हवालाती अधिकतर नशे के आदी हैं। सिविल अस्पताल के कई डाक्टरों की ड्यूटी जेल अस्पताल में मरीजों को चेकअप के लगती है, तभी ये बात सामने आई कि कथित तौर पर तकरीबन अस्सी फीसदी जेल में बंद कैदी व हवालाती नशे के आदी हैं। ये लोग अपने नशे की पूर्ती के लिए कई हथकंडे अपनाकर जेल में नशीले पदार्थ लेकर आते हैं।
एक सरकारी डॉक्टर ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि एक दिन उसकी ड्यूटी सेंट्रल जेल फिरोजपुर के अस्पताल में लगी। चेकअप के लिए एक कतार में लगभग बीस महिलाएं और दूसरी कतार में पुरुष कैदी व हवालाती लगे थे। महिलाओं की कतार में से बीस में से कथित तौर पर 15 महिलाएं नशे की आदी पाई गई, जब उनसे पूछा गया तो जवाब मिला कि वो जेल में आने से पहले ही नशे की आदी हैं। इसी तरह पुरूष कैदी व हवालाती नशे करने के आदी पाए गए हैं।
पिछले दो माह के भीतर जेल के अंदर से लगभग तेरह से अधिक कैदियों व हवालातियों से नशीले पदार्थ पकड़े जा चुके हैं। हाल ही में जेल के सुपरिटेंडेंट ने हवालाती कुलदीप सिंह से तीन पैकेट नशीले पाउडर के पकड़े थे। इसी तरह कैदी नानक सिंह से नशीली गोलियां बरामद हुई थी। कैदी परविंदर सिंह से तलाशी दौरान 70 नशीलियां गोलियां मिली थी। बीस जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेल के बाहर से नशीली टाफियां व बीडिय़ों का बंडल जेल के अंदर फेंका था। इसी तरह कई कैदी व हवालाती हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थों के साथ पकड़े जा चुके हैं, जिनके खिलाफ थाना सिटी में मामले दर्ज हैं।