फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नशेड़ी बेटे ने बाप के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, मौत

नशेड़ी बेटे ने बाप के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, मौत

Fri, 16 Feb 2018 05:56 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी बेटे ने बाप के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, मौत
नशेड़ी बेटे ने बाप के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, मौत
विज्ञापन

-नशे के लिए बाप से मांग रहा था पैसे, नहीं देने पर किया वार
-पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
नशे की पूर्ति के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने 70 वर्षीय बाप के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। बेटा नशे का आदी था और नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था। यह घटना मक्खू के गांव पीर मोहम्मद की है। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने शुक्रवार मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी बेटा फरार है।

मृतक गुरदेव सिंह (70) के बड़े बेटे गुरमेल सिंह वासी गांव पीर मोहम्मद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई गुरचरण सिंह नशा करने का आदी है। नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर वह घर में झगड़ा करता है। पिता गुरदेव से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था, जो उसे नहीं दिए। वीरवार दोपहर एक बजे फिर गुरचरण ने पिता से पैसे मांगने शुरू कर दिए, नहीं देने पर घर में झगड़ा करने लगा। पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन गुरचरण उनसे लड़ने लगा। गुस्से में गुरचरण ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता के सिर पर मार दी। इस कारण गुरदेव गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। परिवार के अन्य सदस्यों ने खून से लथपथ पिता को जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया। वीरवार रात को गुरदेव की उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गुरमेल सिंह के बयान पर आरोपी बेटे गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रमन कुमार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed