फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चौथी शादी रचाने वाले दूल्हे समेत सात पर मामला दर्ज

चौथी शादी रचाने वाले दूल्हे समेत सात पर मामला दर्ज

Fri, 01 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
चौथी शादी रचाने वाले दूल्हे समेत सात पर मामला दर्ज
चौथी शादी रचाने पर दूल्हे समेत दो काबू
विज्ञापन

सात के खिलाफ केस दर्ज, अन्य आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना घल्लखुर्द पुलिस ने चौथी शादी रचाने वाले दूल्हे समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दूल्हे और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है, बाकी सभी फरार हैं। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई सतनाम सिंह का कहना है कि आरोपी दूल्हा जिस युवती से चौथी शादी रचाने आया था उसके भाई मनजिंदर सिंह वासी मंडवाला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

मुदकी के बराड़ पैलेस में वीरवार को दूल्हा मनदीप सिंह चौथी शादी रचाने आया था। तीसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस दूल्हे व कुछेक बारातियों को उठाकर ले गई थी। पुलिस को दिए बयान में मनजिंदर सिंह ने कहा कि दूल्हा मनदीप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह वासी ईना खेड़ा तहसील मलोट जिला मुक्तसर तीन शादी रचा चुका था और चौथी शादी उसकी बहन से करने जा रहा था। वीरवार जब मनदीप मुदकी के बराड़ पैलेस में उसकी बहन से शादी कराने के लिए बारात लेकर पहुंचा था। वहां गांव मलोट निवासी वरिंदर सिंह अपने परिजन समेत पहुंच गया। वरिंदर ने बताया कि मनदीप ने उसकी बहन से भी शादी की है और अब धोखे से चौथी शादी करने जा रहा है।पुलिस ने मनदीप सिंह, मनदीप की मां सुरजीत कौर, रिश्तेदार फतेह सिंह वासी जमालपुर सेखां जिला फतेहबाद (हरियाणा), रजिंदर कौर, रणजीत सिंह वासी सरदूलगढ़, नरेंद्र कौर व मिकी वासी टोहाना खास जिला फतेहबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मनदीप सिंह और उसके रिश्तेदार फतेह सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed