फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रेलवे विजिलेंस का साइकिल व स्कूटर स्टैंड पर छापा

रेलवे विजिलेंस का साइकिल व स्कूटर स्टैंड पर छापा

Thu, 17 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रेलवे विजिलेंस का साइकिल व स्कूटर स्टैंड पर छापा
शिकायत की थी बिना ठेके के चल रहा है साइकिल व स्कूटर स्टैंड
विज्ञापन

टीम अपने साथ ले गई सभी दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। दिल्ली से आई रेलवे विजिलेंस टीम ने फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन के साइकिल व स्कूटर स्टैंड पर छापेमारी की। टीम अपने साथ साइकिल व स्कूटर स्टैंड के ठेके से संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ ले गई। उधर, इस संबंधी रेलवे कामर्शियल विभाग का कोई भी अधिकारी बातचीत करने को तैयार नहीं है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार किसी ने शिकायत की थी कि फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन का साइकिल व स्कूटर स्टैंड बिना ठेके के चल रहा है और ठेकेदार लोगों से रेलवे नियम के विपरीत साइकिल व स्कू टर के अधिक पैसे वसूल करता है। यही नहीं ठेकेदार के कारिंदे लोगों के व्हीकल से पेट्रोल भी निकाल लेते हैं। विजिलेंस टीम ने वीरवार को साइकिल व स्कूटर स्टैंड पर छापेमारी की, इसके अलावा कामर्शियल विभाग से साइकिल व स्कूटर स्टैंड से संबंधित दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई। विजिलेंस टीम को देख रेलवे छावनी स्टेशन पर टिकट निरीक्षकों व अन्य विभाग के मुलाजिमों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed