{"_id":"5c7025f8bdec2273a25642ce","slug":"161550853624-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर हेरोइन तस्करी करने पहुंचे पाक तस्करों पर बीएसएफ ने की फायरिंग, फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरहद पर हेरोइन तस्करी करने पहुंचे पाक तस्करों पर बीएसएफ ने की फायरिंग, फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करी करने आए पाक तस्करों पर बीएसएफ ने की फायरिंग
बीएसएफ की बीओपी मबोके में वीरवार रात की घटना, हेरोइन के चार पैकेट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बीएसएफ ने वीरवार रात सरहद पर हेरोइन तस्करी करने पहुंचे पाक तस्करों पर फायरिंग की जिसके बाद पाक तस्कर हेरोइन के पैकेट छोड़कर भाग गए। शुक्रवार सुबह सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ ने हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए हैं। यह घटना बीएसएफ की बीओपी मबोके में वीरवार रात लगभग साढ़े दस बजे घटी।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक वीरवार रात बीएसएफ की बटालियन-29 के जवान बीओपी मबोके के नजदीक फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। उसी समय उन्हें पाक की तरफ तस्करों की गतिविधियां दिखी। पाक तस्कर भारतीय सीमा में लगी फेंसिंग के पास आकर हेरोइन के पैकेट फेंक रहे थे, तभी बीएसएफ जवानों ने उन्हें चेतावनी दी। तस्कर नहीं माने, जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने पाक तस्करों पर चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद पाक तस्कर हेरोइन के पैकेट छोड़कर भाग गए। शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर बीएसएफ जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया, वहां से हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए, जिनका वजन लगभग एक किलो 540 ग्राम था।
फोटो संख्या-22एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--फिरोजपुर में बीएसएफ के अधिकारी सरहद से पकड़ी गई हेरोइन दिखाते हुए।