फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पिस्तौल के बल पर दो शातिरों ने छीनी आई-20 कार

पिस्तौल के बल पर दो शातिरों ने छीनी आई-20 कार

Wed, 20 Feb 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर दो शातिरों ने छीनी आई-20 कार
पिस्तौल दिखाकर छीनी कार
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बागी अस्पताल के पास अपने मालिक का इंतजार कर रहे एक चालक से दो शातिर पिस्तौल दिखाकर कार लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बुधवार को दो अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कार चालक हरपाल सिंह (22) वासी गांव मरूड़ थाना मल्लांवाला ने पुलिस को बताया कि वह कार में अपने मालिक आदर्श चोपड़ा के साथ फिरोजपुर स्थित बागी अस्पताल आए थे। मालिक चोपड़ा का रिश्तेदार अस्पताल में दाखिल था। चोपड़ा अस्पताल के अंदर चले गए। वह कार में उनका इंतजार कर रहा था। उसी दौरान दो नौजवान उसकी कार के पास आए और कार की खिड़की का शीशा खटखटाने लगे। उसने कार का दरवाजा नहीं खोला तो शातिरों ने कार की खिड़की का दरवाजा तोड़कर दरवाजा खोल लिया और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। शातिरों ने उससे कार की चाबी लेकर उसे कार से बाहर निकाल दिया और कार लेकर फरार हो गए। थाना सिटी के एएसआई अजमेर सिंह ने कहा कि हरपाल सिंह के बयान पर अज्ञात दो शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed