{"_id":"5bca0abcbdec22694423fd0d","slug":"161539967676-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण प्रणाम पत्र के नाम पर रिश्वत वसूली में एसडीओ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदूषण प्रणाम पत्र के नाम पर रिश्वत वसूली में एसडीओ गिरफ्तार
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन करने वाला साथी सीए भी गिरफ्तार,दो दिन का पुलिस रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो,फरीदकोट
--------
विजिलेंस ब्यूरो फरीदकोट ने औद्योगिक ईकाईयों,स्कूलों व अन्य संस्थाओं के प्रदूषण प्रमाण पत्र देने के नाम पर रिश्वत वसूली के आरोप में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसडीओ अतुल कौशल द्वारा अपने एक साथी सीए जरनैल सिंह के माध्यम से हर प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 25 से 30 हजार रूपये की वसूली की जा रही थी और प्राथमिक पड़ताल में आरोपों की पूष्टि होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ विजीलेंस थाना बठिंडा में केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों को शुक्रवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विजिलैंस ब्यूरो के अनुसार हर तरह की औद्योगिक ईकाईयों,स्कूलों व अन्य संस्थाओं को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से प्रमाण पत्र लेना होता है और बोर्ड के फरीदकोट दफ्तर में कार्यरत एसडीओ अतुल कौशल द्वारा जिले में प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 25 से 30 हजार रूपये रिश्वत वसूली जा रही थी। ब्यूरो के पास शिकायत पहुंची थी कि एसडीओ की तरफ से यह लेनदेन फरीदकोट निवासी सीए जरनैल सिंह के माध्यम से किया जाता है और जरनैल सिंह द्वारा ही क्षेत्र के उद्योगपतियों व स्कूलों व संस्थाओं के मालिकों से फोन पर रिश्वत मांगी जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो फरीदकोट के इंस्पेक्टर सोहन सिंह की अगुवाई में इन पर नजर रखी गई और आरोपी पाए जाने पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफतार किया गया। शुक्रवार को पेशी के दौरान विजिलेंस ने इनके पांच दिन के रिमांड की मांग की थी जिसपर अदालत ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
-----------