{"_id":"5b5607704f1c1b4f748b66d0","slug":"161532364656-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा किलो नशीले पदार्थ और 401 नशीली गोलियों समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा किलो नशीले पदार्थ और 401 नशीली गोलियों समेत छह गिरफ्तार
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थ के साथ छह लोग गिरफ्तार
आरोपियों में एक महिला भी शामिल, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 540 ग्राम नशीला पदार्थ और 401 नशीली गोलियों की खेप पकड़ी हैं। पुलिस ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान इस खेप के साथ एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना सिटी के एएसआई नवीन कुमार नई दाना मंडी सुल्तानपुर लोधी रोड ने डबल सड़क पर नाकाबंदी कर संदीप कुमार उर्फ अज्जू निवासी गांव भवानीपुर को 150 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दबोचा। थाना बेगोवाल के एएसआई रघबीर सिंह ने गश्त के दौरान शक के आधार पर रोककर जब लखविंदर सिंह उर्फ लक्की निवासी वार्ड नं.1 बेगोवाल की तलाशी ली तो उसके पास से 150 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। थाना कोतवाली के एएसआई हरजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते हुए नवां पिंड भट्ठे की कच्ची सड़क के टी-प्वाइंट पर मौजूद थे और चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान गुलजार सिंह उर्फ बिल्ली से 90 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
एएसआई राजिंदर सिंह सिपाही अमनदीप सिंह के साथ गश्त करते हुए विला कोठी के कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो वहां उन्हें दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो दलबीर सिंह उर्फ बिक्की वासी विला कोठी से 165 और दूसरे युवक कुलदीप सिंह उर्फ मानक निवासी विला कोठी से 85 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। एएसआई गुरमीत सिंह ने गांव बूट की पानी वाली टंकी के साथ जाते कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान सुखविंदर कौर उर्फ बिल्लो निवासी गांव बूट से 151 नशीली गोलियां बरामद कीं। तीनों थानों की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।