फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फायरिंग की दो मामलों में महिला की मौत,नौजवान घायल

फायरिंग की दो मामलों में महिला की मौत,नौजवान घायल

Sat, 03 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग की दो मामलों में महिला की मौत,नौजवान घायल
फायरिंगमें महिला की मौत, नौजवान घायल
विज्ञापन

महज 10 मिनट के अंतराल में दो वारदातों को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
अमर उजाला ब्यूरो
स्थानीय जलालेआना रोड़ व झम्मन बाजार में महज 10 मिनट के अंतराल में बाइक सवार युवकों के एक महिला व एक नौजवान को गोली मारने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं में से महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौजवान की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे ईलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

पहला मामले में जलालेआना रोड़ बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने घर में घुसकर किरन महिला को गोली मार दी जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना के कुछ मिनटों बाद ही झम्मन बाजार में स्थित सेठ केदार नाथ धर्मशाला मार्केट में हेयर कटिंग की शाप चलाने वाले आशु पुत्र सिदकरण को भी बाइक सवारों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घायल आशु को तुरन्त सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे फरीदकोट के लिए रैफर कर दिया गया। चूंकि मृतक महिला व नौजवान एक ही मोहल्ले के रहने है और ऐसे में इन दोनों घटनाओं का आपस में कनेक्शन होने के आसार है। थाना प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ सुराग मिले है जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed