{"_id":"5d24c4ff8ebc3e6cbd38da35","slug":"15626907872-hoshiarpur-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की जहरीली वस्तु निगलने से मौत वाले, पति, सास-ससुर नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की जहरीली वस्तु निगलने से मौत वाले, पति, सास-ससुर नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर। गांव सतौर की रहने वाली और गांव सरहाला-मुंडियां में आठ माह पहले ब्याही गई नवविवाहिता की मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। ससुराल वालों के वहां से खिसकने को लेकर थाना बुल्लोवाल पुलिस ने दहेज हत्या के कथित आरोप में पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में अमरजीत कौर पत्नी लेट सतपाल निवासी गांव सत्तौर ने बताया कि उसकी लड़की सोनिया रानी (28) की शादी गांव मूंडीयां सरहाला के निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह, जो यूपी में एक फैक्टरी में काम करता है, के साथ करीब 8 महीने पहले हुई थी। उसने आरोप लगाया कि जब उसकी लड़की उनको मिलने आती थी तो बताती थी कि उसका पति उसके साथ हमेशा झगड़ा करता है। कहता है कि तू मेरे माता पिता की सेवा नहीं करती। अमरजीत कौर ने आरोप लगाया कि लड़की की सास बिमला देवी उसको अक्सर दहेज कम लाने और बुलेट नहीं देने पर ताने मारती थी और परेशान करती थी। उसने बताया कि उसकी लड़की अपने पति के साथ जाना चाहती थी। लेकिन गुरप्रीत सिंह उसको साथ नहीं ले जा रहा था। अमरजीत कौर ने आरोप लगाया कि कि उसकी लड़की अपने पति गुरप्रीत सिंह, ससुर जगदीश सिंह और सास बिमला देवी से बहुत परेशान थी। जिसके चलते उसको कोई जहरीली वस्तु खिला दी। इसके बाद उसको सोमवार रात को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। थाना बुल्लोवाल पुलिस की ओर से कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना बुल्लोवाल के एसएचओ सुल्लखन सिंह ने कहा कि कथित आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।