{"_id":"5d2377318ebc3e6d0e205d36","slug":"156260533418-muktsar-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप कंपनी की बस ने कुचला युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दीप कंपनी की बस ने कुचला युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलोट (मुक्तसर)। दीप कंपनी की बस ने सोमवार की सुबह एक युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के शव कों सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस कार्रवाई में देरी पर भड़के मृतक युवक के परिजनों व मोहल्लावासियों ने सोमवार को बाद दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर धरना लगाकर यातायात रोक दिया। बस चालक को हिरासत में लेने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
मलोट के सच्चा सौदा रोड निवासी 28 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह एक गोदाम में नौकरी करता था। वह रोजाना की तरह सुबह साइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। बस स्टैंड से तिकोनी रोड पर पीछे से आ रही दीप कंपनी की बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे मलकीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को सिविल अस्पताल मे ले जाया गया। पुलिस की कार्रवाई में देरी से गुस्साए परिजन व मोहल्ला वासियों ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर धरना लगाकर यातायात ठप कर दिया।
करीब एक घंटा चले धरने के दौरान लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। इस दौरान डीएसपी भुपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को बताया कि पुलिस ने बस चालक जसपाल सिंह निवासी गुरुसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यही नहीं बस को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।