फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विजिलेंस विभाग ने वक्फ बोर्ड के ईओ को किया रिश्वत लेते गिरफ्तार

विजिलेंस विभाग ने वक्फ बोर्ड के ईओ को किया रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग ने वक्फ बोर्ड के ईओ को किया रिश्वत लेते गिरफ्तार
जालंधर। वक्फ बोर्ड के ईओ व चपरासी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ईओ के खिलाफ सुंदर नगर के रहने वाले मोहनलाल पुत्र दारू राम ने शिकायत दी थी। विजिलेंस विभाग को दी शिकायत में मोहनलाल ने बताया था कि वक्फ बोर्ड के ईओ ने उनसे 40 हजार रुपये की मांग की है। मामला विजिलेंस तक पहुंचा तो विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए ईओ को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी निरंजन सिंह ने कहा कि उन्हें मिली शिकायत में कहा गया था कि कबूलपुर गांव में वक्फ बोर्ड की एक कनाल 19 मरले जगह पर डेयरी बनाई हुई है। वह उसका हर महीने 1800 रुपये किराया देता है। जब वह वक्फ बोर्ड के नियमों के अनुसार अपनी जगह का टाइम आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड के ईओ से मिला तो उसने पीरियड एक्सटेंड करने के लिए 40 हजार की मांग की। इस पर उन्होंने 5 हजार पहले दे दिए व बाकी 35 हजार बाद में देने तय हुए। इसके बाद मोहनलाल ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाई। विजिलेंस ब्यूरो ने एक टीम बनाकर वक्फ बोर्ड के ईओ को रिश्वत की राशि देने के लिए मोहनलाल को कहा। विजिलेंस के मुताबिक मोहनलाल ने जैसे ही 35 हजार रिश्वत की राशि ईओ को दी तो ईओ ने वह राशि अपने चपरासी को पकड़ा दी। उसी समय विजिलेंस ब्यूरो ने ईओ व उसके चपरासी को रंगे हाथ काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed