फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दहेज में बाइक न मिला तो विवाहता को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज में बाइक न मिला तो विवाहता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 21 Jun 2019 10:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक न मिला तो विवाहता को मारपीट कर घर से निकाला
मोगा। दहेज के लालची पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और महज एक साल का बेटा भी उसे नही दिया। थाना साउथ पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एएसआई वरिंदर कुमार के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार वासी स्टाफ वाली गली मोगा ने 6 अप्रैल को एसएसपी को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाए कि उसकी बहन अनुराधा की शादी 30 अप्रैल 2016 को पंडता वाली गली मोगा निवासी राजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय के बाद आरोपी राजीव कुमार ने उसकी बहन अनुराधा को दहेज में बाइक लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इसी बीच अनुराधा ने एक बेटे को जन्म भी दिया। 30 जून 2018 को आरोपी ने बहन को पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी एच की जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed