फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अस्पताल दवाई लेने आई बुर्जुग महिला को बेहोश कर नशेड़ियो ने उतारे जेवरात

अस्पताल दवाई लेने आई बुर्जुग महिला को बेहोश कर नशेड़ियो ने उतारे जेवरात

Fri, 21 Jun 2019 10:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल दवाई लेने आई बुर्जुग महिला को बेहोश कर नशेड़ियो ने उतारे जेवरात
मोगा। सिविल अस्पताल में दवा लेने आई वृद्धा को दो नशेड़ी युवकों ने बेहोश कर गहने उतार लिए और फरार हो गए। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जब पीड़ित महिला के भतीजे ने थाना सिटी साउथ में फोन कर शिकायत करनी चाही तो मुंशी ने थाने आकर शिकायत करने की बात कही। वहीं अस्पताल प्रशासन ने यह कहकर पल्ला झाड़ गिया कि महिला को कोई चोट आई होती तो वह पुलिस को सूचित करते।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह वासी गांव संधुआ वाला ने बताया कि वह अपनी ताई सुरजीत कौर (65) के साथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सिविल अस्पताल मोगा आए थे। वह ताई को अस्पताल छोड़कर खुद बाजार किसी काम से चले गए। पर्ची कटवाकर ओपीडी ब्लाक की ओर जाते समय दो युवकों ने नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके बालियां, अंगूठी, कंगन और पर्स से 700 रुपये निकाल लिए। जब गुरप्रीत अस्पताल वापस पहुंचे तो घटना का पता चला। थाना सिटी साउथ के एएसआई का कहना है कि शिकायत आ गई है। वह मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed