फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लुटेरा गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, स्नैचिंग के तीन मामले हुये ट्रेस

लुटेरा गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, स्नैचिंग के तीन मामले हुये ट्रेस

Wed, 19 Jun 2019 09:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, स्नैचिंग के तीन मामले हुये ट्रेस
जालंधर। सीआईए स्टाफ-वन की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ सन्नी पुत्र परमजीत सिंह तथा शम्मी कपूर उर्फ मणी पुत्र सतनाम सिंह दोनों निवासी गांव रजापुर थाना सदर जिला कपूरथला के रूप में हुई हैं। दोनों आरोपियों ने स्नैचिंग की कई वारदात को अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल व एसीपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि तीनों लुटेरों ने लुटपाट की कई वारदात को अंजाम दिया है। इसलिए जांच सीआईए को सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि गिरोह का एक सदस्य मनीष कुमार उर्फ मन्ना पुत्र रजिंदर कुमार निवासी लहोरी गेट जिला कपूरथला को सीआईए स्टाफ ने 7 जून को ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इसके दोनों साथी आरोपी गुरमुख सिंह उर्फ सन्नी और शम्मी कपूर उर्फ मणी को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही थी। पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर गुरमुख सिंह और शम्मी कपूर को जालंधर कचहरियों के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 2 सोने की टूटी हुई चेन, सोने का लोकेट, सोने की बालियां तथा लूट की वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला मोटरसाईकिल बरामद किया हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूटपाट की 3 वारदातों को कबूल किया हैं। इन लुटेरों ने गली में सैर कर रही महिला गीता निवासी मॉडल हाउस की सोने की चैन और लॉकेट झपटी थी। दूसरी वारदात बस्ती गुंजा अपने घर जा रही बुजुर्ग महिला की बालियां झपटीं थीं। तीसरी वारदात स्काईलॉक चौक के पास मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला गुंजन की सोने की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed