फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   साढे तीन लाख के कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी

साढे तीन लाख के कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी

Wed, 19 Jun 2019 09:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
साढे तीन लाख के कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
मोगा। थाना अजीतवाल के गांव कोकरी बुट्टरां निवासी 41 वर्षीय किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगल लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि अमनदीप कौर वासी गांव कोकरी बुट्टरां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उनके पति हरदेव सिंह खेतीबाड़ी करतो थे। उनके पास एक एकड़ जमीन थी। उस पर उन्होंने बैंक से करीब साढे़ तीन लाख रुपये लोन लिया था। लोन न चुकाने के चलते कुछ दिन पहले बैंक की ओर से जमीन कुर्क करवाने संबंधी नोटिस आ गया। इस कारण हरदेव सिंह मानसिक परेशान रहने लगा। इसी परेशानी के चलते मंगलवार को उन्होंने घर पर जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें कोटइसे खां के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां रात करीब 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी का कहना है कि अमनदीप कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed