फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   स्कैनिंग सेंटर के कर्मचारियों से 2 .50 लाख लूटे , तेज धार हथियार से घायल किया

स्कैनिंग सेंटर के कर्मचारियों से 2 .50 लाख लूटे , तेज धार हथियार से घायल किया

Mon, 10 Jun 2019 09:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
स्कैनिंग सेंटर के कर्मचारियों से 2 .50  लाख लूटे , तेज धार हथियार से घायल किया
जालंधर। थाना नकोदर के सामने वाली गली में सोमवार की सुबह बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात स्कैनिंग सेंटर के दो कर्मचारियों के साथ तब हुई, जब वह नकदी जमा करने के लिए बैंक जा रहे थे। लूट की सूचना मिलते ही नकोदर पुलिस के अलावा एसपी इंवेस्टीगेशन राजवीर सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर सुरिंदर पॉल सिंह, सीआईए इंचार्ज शिव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

खुशी स्कैन सेंटर के कर्मचारी अभिनंदन शर्मा और शिवम शर्मा निवासी मोहल्ला गुगा साई ने बताया की सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वह मोटरसाइकिल पर सवार हो 2 .50 लाख बैंक में जमा करवाने को निकले थे। वह पुलिस स्टेशन के सामने वाली गली गुरुतेग बहादर नगर में थे। पीछे से आ रहे मुंह ढककर आ रहे मोटरसाइकल सवार दो अज्ञात अभिनंदन शर्मा पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। इससे दोनों कर्मचारी नीचे गिर गए और लुटेरों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में ढाई लाख रुपये थे। घायल अभिनंदन को स्थानीय हास्पिटल में दाखिल करवाया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर सुरिंदर पाल सिंह और थाना सिटी प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया की शिवम शर्मा के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी ह। कुछ फुटेज पुलिस ने पीड़ितों को दिखाई। उन्होंने फुटेज देखकर मुंह ढके मोटरसाइकल पर जा रहे लुटेरों की पहचान की। पुलिस ने फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed